JAUNPUR NEWS: साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर खाते में कुल रुपया-358997-(तीन लाख अठ्ठावन हजार नौ सौ सत्तानबे रुपया ) वापस कराया गया। पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ध्साइबर क्राइम नोडल अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर, देवेश सिंह व क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा के निर्देशन व पर्यवेक्षण में साइबर थाना जौनपुर द्वारा पीडित धर्मेन्द्र गुप्ता पुत्र नकछेद गुप्ता निवासी भैसा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को फ्राड़ का कुल 358997 ध्-(तीन लाख अठ्ठावन हजार नौ सौ सत्तानबे रुपया ) शत प्रतिशत वापस कराया गया । आवेदक को 15 जुलाई को शाम 05 बजे फ्राड मोबाइल नम्बर से फोन करके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के सम्बन्ध में क्रेडिट कार्ड में रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने हेतु फर्जी एक्सिस बैंक की बेबसाइट पे क्लिक कराकर आवेदक को झाँसे में लेकर कुल 358997(तीन लाख अट्टावन हजार नौ सौ सन्तान्बै रुपया ) रुपये की धोखाधडी की गयी थी । जिसकी शिकायत आवेदक ने साइबर क्राइम पोर्टल व साइबर क्राइम थाने पर आकर किया । जिसमें साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक ध्मर्चेन्ट (एक्सिस बैंक व पे-यू मर्चेन्ट) से समन्वय स्थापित कर धनराशि को 24 घंटे के भीतर धोखाधडीध्फ्राड का 358997 (तीन लाख अठ्ठावन हजार नौ सौ सत्तानबे रुपया) आवेदक के खाते में वापस कराया गया है । आवेदक द्वारा ठगी में चला गया पैसा पुनः प्राप्त होने पर जौनपुर पुलिस का धन्यवाद दिया गया व भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।







