लड़की पक्ष द्वारा मुहूर्त नहीं होने पर शादी नहीं किए जाने पर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम पोरवाल
AURAIYA NEWS: थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम मुढ़ी खोयला निवासी एक युवक ने शादी के मुहूर्त में व्यवधान होने के कारण गुरुवार की शाम विषाक्त पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ी खोयला निवासी अनीश कुमार 21 वर्ष पुत्र रामकेश सिंह की शादी जनपद इटावा थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम ईकरी गांव से होना तय हुआ। शादी के लिए गोद भराई आदि रश्में पूरी हो चुकी है। लेकिन अभी मुहूर्त नहीं होने के कारण शादी में व्यवधान उत्पन्न हो गया। इसी बात को लेकर युवक हतोत्साहित हो गया। वह अपने माता-पिता एवं ससुरालियों से जल्दी से जल्दी शादी करने की बात कह रहा था, लेकिन कन्या पक्ष के लोगों ने मुहूर्त का हवाला देते हुए शुभ मुहूर्त में शादी करने की बात कही। इसी बात को लेकर युवक मनीष ने निराश और हतोत्साहित होते हुए अपने घर पर ही किसी विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विशाल पदार्थ का सेवन करने पर युवक की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिवारी जन उसे तुरंत स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में युवक ने उपरोक्त बात बताई। इतना ही नहीं होने वाली मंगेतर से भी दूरभाष के माध्यम से युवक ने अस्पताल में वार्ता की। जिस पर होने वाली मंगेतर युवती ने कहा कि आपने यह कदम क्यों उठाया हम लोगों की शादी होगी। विशाख्त पदार्थ निगलने वाले युवक का इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी है।







