Home उत्तर प्रदेश यूआईटी में जीएफजी स्टूडेंट चैप्टर का शुभारंभ

यूआईटी में जीएफजी स्टूडेंट चैप्टर का शुभारंभ

93
0

प्रतियोगिता में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हुए सम्मानित

Prayagraj News: United Institute of Technology (यूआईटी), नैनी ने शुक्रवार को छात्रों के तकनीकी विकास के लिए गीक्सफॉरगीक्स (जीएफजी) स्टूडेंट चैप्टर का शुभारंभ किया।
यूआईटी के प्राचार्य प्रो. संजय श्रीवास्तव और डीन डॉ. अभिषेक मालवीय ने अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्यों की उपस्थिति में जीएफजी का उद्घाटन किया।
प्रो. श्रीवास्तव ने गीक्सफॉरगीक्स (जीएफजी) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा की जीएफजी ने कोडिंग संसाधनों, साक्षात्कार की तैयारी और प्रतिस्पर्धी प्रोग्रामिंग के लिए एक अग्रणी मंच के रूप में दुनिया भर में पहचान हासिल की है।
डॉ. मालवीय ने कहा कि यह पहल परिसर में समस्या-समाधान संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद करेगी। इससे कोडर्स, डेवलपर्स और तकनीकी प्रेमियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।
कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार तिवारी ने बताया कि कैसे प्रतिस्पर्धी प्रोग्रामिंग, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या-समाधान क्षमताओं को निखारती है।
जीएफजी-यूआईटी के मेंटर डॉ. मानस पांडे ने छात्रों से कोडिंग चुनौती को अपने कौशल और मानसिकता को विकसित करने के अवसर के रूप में स्वीकार करने का आग्रह किया।
उन्होने बताया कि जीएफजी की कोर टीम में अभिषेक शर्मा, आनंद द्विवेदी, देवाशीष यादव और प्रेरणा द्विवेदी शामिल हैं।
इस अवसर पर छात्रों की कोडिंग दक्षता को बढ़ाने के लिए कोडिंग प्रतियोगिता कोड एक्स 2025 का भी आयोजन किया गया।
हिमांशु यादव, मोहम्मद समीर और दीपनाशु शुक्ला को शीर्ष तीन में प्रतिभागियों में जगह बनाई।