Home उत्तर प्रदेश नायब तहसीलदार के नेतृत्व में, जेसीबी से हुई नाले की सफाई

नायब तहसीलदार के नेतृत्व में, जेसीबी से हुई नाले की सफाई

77
0

के के मिश्रा -प्रातः काल एक्सप्रेस

यमुनापार,प्रयागराज।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के बगल से निकले नाले को चोक हो जाने से बुधवार और गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते पूरा अस्पताल परिसर पानी में तब्दील हो गया था जिसकी शुक्रवार को राजस्व टीम के पहुंचे नायब तहसीलदार डईया ने जेसीबी से सफाई कराई तो अस्पताल परिसर से पानी निकलने लगा।
बता दें कि पिछेल दो दिन हुई लगातार बारिश से एक तरफ जहां स्थानीय नदियों ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया था वहीं नगर पंचायत कोराव के अधिकांश नाले चोक हो जाने से पानी निकासी की समस्या के चलते शास्त्री नगर, और अंबेडकर नगर मोहल्ला पानी पानी हो गया था, इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आलम यह था कि पूरे अस्पताल परिसर में बगल से निकले नाले को चोक होने की वजह से गुरुवार को पानी भरा रहा शुक्रवार को नायब तहसीलदार डईया राममूर्ति ने राजस्व टीम के साथ पहुंचकर जेसीबी लगवाकर नाले की सफाई कराई तब जाकर अस्पताल परिसर से पानी निकलने लगा इस दौरान उनके साथ सीएचसी अधीक्षक केवी सिंह, राजस्व निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।