Home उत्तर प्रदेश शीशम का पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध राहगीरों को परेशानी

शीशम का पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध राहगीरों को परेशानी

PRATAPGARH NEWS: सांडवा चाडिका से गायघाट की ओर जाने वाले मार्ग पर गौरवारी के पास अचानक एक बड़ा शीशम का पेड़ गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। गुरुवार सुबह हुई इस घटना के कारण दोनो तरफ राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ काफी पुराना था और कमजोर होकर अचानक सड़क पर आ गिरा. हालांकि, प्रशासन की ओर से देर तक कोई सहायता नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराज़गी देखी गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में पुराने और कमजोर पेड़ों का निरीक्षण कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में दुर्घटनाएं टाली जा सकें।