करछना के भड़ेवरा कांड में पुलिसिया बर्बरता के शिकार लोंगो से मिलकर कहा,सपा हर संभव मदद को तैयार
PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल आज नैनी जेल पहुंचा।सपा नेताओं ने गत दिनों करछना के भड़ेवरा बाजार में हुई घटना में पुलिसिया ज्यादती के शिकार हुए जेल में बंद ग्रामीणों से मुलाक़ात की। सपा नेता गण स्कूल मर्जर का विरोध कर रहे छात्र नेताओं से भी मिले। इस मौके पर सपा एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में तो पूरी तरह से विफल है लेकिन बदले में निर्दोष लोगों को फर्जी तरीके से फंसाकर उनके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमे कायम कर समाज में क़ानून का राज की बजाय दहशत का राज कायम करना चाह रही है। विधायक संदीप पटेल ने कहा कि शिक्षालय बंद करके मदिरायल को बढ़ावा देने की सरकारी योजना का विरोध करने पर छात्र नेताओं को जेल में बंद करना सरकार की तानाशाही मानसिकता दर्शाता है। प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से डॉ मानसिंह यादव, संदीप पटेल, यमुनापार जिलाध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, डॉ आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजू पासी आदि शामिल रहे।







