निर्माण कार्य का शिलान्यास करती चेयरमैन
BHADOHI NEWS: नगर पंचायत नई बाजार कार्यालय परिसर में ही नए नगर पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चेयरमैन निर्मला लालता सोनकर ने भूमिपूजन के बाद होने वाले निर्माण कार्य का फावड़ा चलाकर शिलान्यास किया। इस दौरान चेयरमैन निर्मला लालता सोनकर ने बताया कि मौजूदा नगर पंचायत कार्यालय काफी छोटा है। जिससे काम-काज करने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में नए पंचायत कार्यालय भवन निर्माण की योजना बनाई गई थी। बोर्ड की बैठक में सहमति के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया था। शासन से प्रस्ताव की स्वीकृति व धन आवंटित के बाद आज होने वाले निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नए नगर पंचायत भवन में बोर्ड की बैठक के लिए एक मीटिंग हाल, चेयरमैन कार्यालय व अधिशासी अधिकारी कार्यालय का निर्माण होगा। इन सब के निर्माण पर कुल 35.32 लाख रुपए की लागत आएगी। चेयरमैन ने ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता व ससमय पूरा कराना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर चेयरमैन पति लालता प्रसाद सोनकर, ईओ अमित कुमार, सुरेश मिश्र नन्हे, हसनैन अंसारी, रिंकू सोनकर, प्रभावती देवी, परमानंद मौर्य, सुनीता देवी, प्रदीप सोनकर, आशीष सोनकर, विमल जायसवाल, जल्लु गिरी, शमशीर अहमद, पीटर सोनकर, राजकुमार बावन, कांता चैरसिया, सोनू बरनवाल, हौसला गिरी, उदयराज सिंह, विशाल सिंह, पंकज सिंह, राजकुमार सोनकर, आकाश सोनकर, अमित सिंह, प्रवीण कुमार, रोहित यादव, फ़िरोज़ आलम, इसराइल, संदीप सोनकर आदि मौजूद रहें।







