छात्रा को प्रमाण पत्र देते डीन व अन्य
ETAWA NEWS: मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय एवं शोध केंद्र इटावा में राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस समारोह मनाया गया। इस वर्ष यह समारोह हेल्दी फिश फॉर ए हेल्दी नेशन की थीम पर आयोजित किया गया। छात्र छात्राओं की मत्स्य पालन एवं प्रकृति जल स्त्रोतों में इसके संरक्षण की अभिरुचि पैदा करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा इन प्रतियोगिताओं में मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के साथ-साथ कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी तथा दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने चित्र, कविता तथा नारा, लेखन, स्लोगन के माध्यम से मत्स्य पालन की आवश्यकता, इसकी संभावनाओं तथा इसके सामाजिक, आर्थिक पहलुओं को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया। चित्र लेखन प्रतियोगिता में प्रियांशी ने प्रथम, कैफ़ी ने द्वितीय और धीरज ने तृतीय स्थान अर्जित किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में अनु कुशवाहा ने प्रथम, संध्या साहनी ने द्वितीय, धीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में संध्या साहनी ने प्रथम, धीरज द्वितीय एवं दिव्यांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के डीन प्रोफेसर डा. एन के शर्मा ने छात्रों को रचनात्मक के लिए सराहा। कार्यक्रम के दौरान मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ अजीत सिंह ने राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर इस दिन के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर प्रोफेसर डॉ जे पी यादव एवं डॉ के के पटेल ने भी अपने विचार रखें।कार्यक्रम में महाविद्यालयों के संकाय सदस्य प्रो. जेपी यादव, प्रो. डी सिंह, डॉ टी के माहेश्वरी, डॉ के के पटेल, ई एम ए हुसैन, डॉ बीएस चौहान, डॉ आशीष कुमार, ई पंकज कुमार, अभिषेक कमल, डॉ अरुण कुमार, डॉ आशुतोष लोवंशी, बादल यादव, अजीत सोनी, इं नीरजा शर्मा, इं प्रियंका यादव, श्वेता दुबे भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रियांशी और कैफ़ी द्वारा किया गया।







