Home इटावा सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

ETAWA NEWS: जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत बकेवर अंडरब्रिज पर कार की टक्कर लगने से कविता शुक्ला पत्नी रामेंद्र दत्त निवासी सराये मिठ्ठे बकेवर घायल हो गई। थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत जमुना पुल ग्वालियर रोड इंडेन पैट्रोल पम्प के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार वीरेंद्र सिंह पुत्र चिरौंजी लाल निवासी रामनगर इकदिल घायल हो गया। थाना बढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत उदी गांव के पास कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार राजेश पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी उदी घायल हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।