Home आस्था कांवरियों का जत्था मंसूराबाद से बाबा धाम रवाना, बम-बम के जयकारे गूंजे

कांवरियों का जत्था मंसूराबाद से बाबा धाम रवाना, बम-बम के जयकारे गूंजे

83
0

शिव उपाध्याय के नेतृत्व में श्रृंग्वेरपुर धाम से गंगाजल भरकर निकले भक्त, वैद्यनाथ धाम के लिए उत्साहपूर्वक प्रस्थान।

श्रृंग्वेरपुर धाम प्रयागराज। मंसूराबाद से कांवरियों का एक विशाल जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। शिव उपाध्याय के नेतृत्व में यह यात्रा श्रृंग्वेरपुर धाम से पवित्र गंगाजल भरकर शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

बृहस्पतिवार को मंसूराबाद से बाबा धाम (बाबा वैद्यनाथ धाम) के लिए कांवरियों का जत्था भक्तिमय माहौल में प्रस्थान किया। इस यात्रा का नेतृत्व शिव उपाध्याय कर रहे हैं, जिनके साथ इंद्रजीत सरोज, पंकज कौशल, दिनेशचंद मोदनवाल, दादू गुप्ता, अमरजीत सरोज, रामू मिश्र, प्रकाश सोनी, गंगाराम सोनी, अमरनाथ यादव, सुनील पुष्पाकर, और छोटू तिवारी जैसे प्रमुख सदस्य शामिल हैं।जत्था सबसे पहले श्रृंग्वेरपुर धाम पहुंचा, जहां भक्तों ने गंगा नदी के पवित्र जल को अपने कांवरों में भरा। गंगाजल भरने के उपरांत सभी कांवरियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और बम-बम भोले, हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।
कांवरियों में बाबा धाम पहुंचने की गहरी आस्था और उत्साह साफ देखा जा सकता है। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और भक्ति गीतों का दौर लगातार जारी रहा, जो कांवरियों के जोश को और बढ़ा रहा था। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बाबा बैद्यनाथ धाम में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव से सुख-शांति और समृद्धि की कामना करना है। स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों को विदाई देते हुए उनके मंगलमय यात्रा की कामना की।