Home उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए दिया गया ज्ञापन

बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए दिया गया ज्ञापन

JHANSI NEWS: बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय के नेतत्त्व में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेंट किया |ज्ञापन में कहा गया कि गत लोकसभा (2014) चुनाव में झाँसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से उमा भारती , राजनाथ सिंह व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 साल के भीतर बुन्देलखण्ड राज्य बनवा देने का वादा बुन्देलखंड की जनता से किया था।  3साल की जगह 11 साल 1 माह पूरे हो गए है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सात जनपदों क्रमशः झाँसी, जालौन, हमीरपुर ललितपुर, चित्रकूट एवं महोबा को मिलाकर बुन्देलखंड विकास बोर्ड का गठन किया है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने सागर, छत्तरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, दतिया एवं निवाड़ी को मिलाकर बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण को गठन किया है। इन्हीं समस्त जिलों को बुन्देलखंड मानकर केंद्र सरकार ने बुन्देलखंड पैकेज दिया। इन क्षेत्रों के साथ लहार, पिछोर, करैरा, चंदेरी, गंज बासौदा कटनी, सतना का चित्रकूट आदि क्षेत्रों को जोडकर अखंड बुन्देलखंड राज्य को निर्माण किया जाना चाहिए। शीघ्र कैबिनेट की मंजूरी दी जाए जिससे राज्य निर्माण की प्रक्रिया साकार रूप लेना प्रारम्भ कर दें। बुंदेलिओ का सब्र अब टूटता जा रहा, कही इसके कोप के भाजन सरकार की ना होना पड़े। ज्ञापन भेंट करने वालों में अधिवक्ता अशोक सक्सेना महामंत्री, रघुराज शर्मा, गिरजा शंकर राय, हनीफ खान,कुंअर बहादुर आदिम,अनिल कश्यप, उत्कर्ष साहू,  गोलू ठाकुर, प्रदीप झा, रशीद कुरैशी, नरेश वर्मा, ब्रजेश राय, अरुण रायकवार, शंकर रायकवार, राजेश लोहिया, मो राहत कुरैशी, शाहजहाँ बेगम,  कुंती राय, राधा वर्मा, सुरेन्द्र यादव, जगमोहन मिश्रा, कुलवंत सिंह खालसा, प्रभुदयाल कुशवाहा, अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Photo 4