JALAUN NEWS: ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज ऐसोशिएशन शाखा उरई के नेतृत्व में एक दिवसीय हड़ताल प्रदर्शन शाखा कार्यालय में किया गया। शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार मोदी ने जानकारी देते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों और केंद्र सरकार द्वारा घटित आर्थिक नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। शाखा सचिव दीपक कनौजिया ने बताया कि उनका संगठन बीमा क्षेत्र में 100%परसेंट एफ डीआई के प्रस्ताव के विरोध में, श्रम कानून में परिवर्तन, पब्लिक सेक्टर की विनिवेश की नीतियों, आउटसोर्सिंग को खत्म कर स्थाई रोजगार के साथ L I C में क्लास तीन एवं चार में भर्ती ,एनपीएस- यूपीएस को समाप्त कर सभी के लिए समान पुरानी पेंशन को लागू करना होगा।बङी संख्या मे सेवानिवृत्ति के कारण भारतीय जीवन बीमा निगम में कर्मचारियों की संख्या कम होती जा रही है और वर्कलोड बढ़ता जा रहा है ।जिसके कारण ग्राहक संतुष्टि में बाधा आ रही है। सरकार के द्वारा बीमा प्रीमियम पर ली जाने वाली जीएसटी भी हटानी होगी। क्योंकि बीमा समाज के लिए है उस पर कर लेना सरकार की पूंजीवादी मानसिकता को दर्शाता है ।प्रदर्शन का संचालन कर रहे राम जी पटेल ने बताया कि इस हड़ताल को सिर्फ L I C कर्मी ही नहीं बल्कि बैंक कर्मचारी, जनरल इंश्योरेंस कर्मी व अन्य संस्थाओं द्वारा संपूर्ण भारत में आयोजित किया जा रहा है।सरकार को इस प्रदर्शन को गहनता से लेना होगा ।व सभी की मांगों पर विचार करके उन्हें शीघ्र ही लागू करना होगा। विरोध प्रदर्शन में अन्य साथी राधा कृष्ण गुप्ता, भागीरथ, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, लखन लाल, जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, अबरार, विजय कुमार, अनुराग साहू, सुधीर द्विवेदी, भीम सिंह यादव, आदि लोगों ने अपने विचार रखें। उपस्थित सभी कर्मचारीगण अपने कार्यों से विरत रहे।







