BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) बुधवार को वादी धर्मराज पुत्र स्व0 शिवकुमार निवासी कस्बा पचपेड़वा बलरामपुर द्वारा विपक्षी किशन उर्फ छोटू धोबी पुत्र शिवदीन निवासी विशुनपुर टनटनवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा चोरी करने के संबंध में दी गई लिखित तहरीरी सूचना के सम्बन्ध में थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0- 57/25 धारा- 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ जिसके अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्री अमित चौरसिया द्वारा की गयी व आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया। न्यायालय में दौराने विचारण अभियोग की पैरवी अभियोजन अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार भारती व श्रीमती आशा यादव, मॉनीटरिंग सेल प्रभारी श्री ओम प्रकाश चौहान एवं थाना पचपेड़वा द्वारा प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त किशन उर्फ छोटे धोबी पुत्र शिवदीन निवासी विशुनपुर टनटनवा बलरामपुर को मा0 न्यायालय जे०एम०-1 बलरामपुर द्वारा उपरोक्त धाराओं के अपराध में 3 माह का कारावास व 3,000 रु0 अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।







