KUSHINAGAR NEWS: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया की आरबीएसके टीम ए द्वारा कसया विकास खण्ड के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशम्भरपुर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कुछ संक्रमित बच्चों आवश्यक उपचार के लिए सीएचसी कसया बुलाया गया। बुधवार को डॉ एस के सिंह के नेतृत्व में डॉ सावित्री सिंह, फार्मासिस्ट विक्रान्त यादव, एएनएम मीरा दूबे व सत्यम दूबे के द्वारा दोनों विद्यालय के बच्चों को इस समय होने वाली संक्रमित बीमारियों की पहचान व रोकथाम के उपाय बताए गए। बच्चों को खानपान पर ध्यान देने व पौष्टिक आहार को लेने का सुझाव दिया। डॉ एस के सिंह ने बच्चों को डेंगू के लक्षण व प्रसार के कारण और बचने का उपाय बताते हुए कहा कि प्रतिदिन हाथ पैर में तेल लगाकर व फूल कपड़ा पहनकर ही रहने की जरूरत हैं। सिंह ने बताया कि सभी बच्चों का हाइट व वेट की माप की गयी। विद्यालय में कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं हैं। डॉ सावित्री सिंह बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कुछ बच्चों के दाँत में खोड़ीला, कान में इंफेक्शन, फोड़ा , फुन्सी मिला। जिन्हें सीएचसी कसया शनिवार को बुलाया गया हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय विशम्भरपुर के 50 तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशम्भरपुर में 36 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अंशु प्रजापति व अमरजीत राय को फिजिकल हैंडी कैप है। इन्हें 17 जुलाई को बीआरसी कसया में लगने वाले दिव्यांग दिवस कैम्प में बुलाया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका पुष्पा सिंह, चंद्रपाल सिंह, गीता शर्मा, निशा ओझा, प्रदीप कुमार यादव, सविता सिंह, आलोक कुमार तिवारी, प्रियंका सिंह, सुमित्रा, इसरावती आदि मौजूद रहे।







