कब्जे/निशांदेही पर चोरी की 5 मोटरसाइकिल व तीन फर्जी नम्बर प्लेट बरामद
SAHARANPUR NEWS: मंगलवार को वादी दिनेश कुमार पुत्र केहर सिह निवासी सतपुरा थाना बिहारीगढ की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की TVS मोटरसाईकिल नं0 UP11AS-4834 को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना बिहारीगढ़ पर मु0अ0सं0 64/2025 धारा 303(2) बीएनएस के पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा उपरोक्त मोटरसाइकिल चोरी की घटना का तत्काल संज्ञान लेकर घटना में शामिल अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी व चोरी की गयी मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक जावेद खान के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना बिहारीगढ पुलिस टीम द्वारा गस्त/ चैकिंग के दौरान 02 शातिर वाहन चोर/अभियुक्तगण 1. सागर पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम झबीरन थाना सरसावा जिला सहारनपुर, 2.मोहसीन पुत्र असगर निवासी ग्राम झबीरन थाना सरसावा जिला सहारनपुर को ग्राम सतपुरा के बाहर ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे/निशांदेही से चोरी की 5 मोटरसाइकिले बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/317(5)/318(4)/336(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया कि हम दोनों गाँव झबीरन ,सरसावा के रहने वाले है। हमे दोनो नशा करने के आदि हैं।अपने नशे की लत को पूरा करने के लिये हम दोनो मोटर साईकिल चोरी कर सस्ते दाम में बेच देते हैं जिससे हमें अच्छा मुनाफा हो जाता है। पुलिस ने जो हमसे मोटरसाइकिल बरामद की है वो हमने सहारनपुर घन्टाघर चौक के आस पास से व थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में सुन्दरपुर से चोरी की है। चोरी की गयी मोटरसाइकिल को छिपा कर पटाखा फैक्ट्री वाली रोड पर बंद पड़े क्रेशर में रख देते थे । पुलिस से बचने के लिये हम चोरी की गयी मोटरसाइकिल पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा देते थे।आज जब चोरी की गयी मोटरसाइकिल को बेचने जा रहे थे तो पुलिस ने हमें पक़ड लिया। हमने छुपा कर रखी गयी चोरी की 03 मोटरसाइकिल को पुलिस को बरामद करा दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1. सागर पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम झबीरन थाना सरसावा जिला सहारनपुर। 2. मोहसीन पुत्र असगर निवासी ग्राम झबीरन थाना सरसावा जिला सहारनपुर । बरामदगी का विवरण
चोरी की 5 मोटरसाईकिल। 3 फर्जी नम्बर प्लेट। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 विनीत चौधरी थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर ।
2. उ0नि0 देवेश कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर ।
3. उ0नि0 अशोक कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर ।
4. है0का0 858 अजीत कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर ।
5. का0 2071 इस्लाम थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर ।
6. का0 1873 विक्रान्त कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर ।
7. का0 2542 राहुल कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर ।
8. का0 1377 रवि कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर ।







