Home उत्तर प्रदेश एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया विद्यालय विलय योजना का विरोध,...

एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया विद्यालय विलय योजना का विरोध, सौपा ज्ञापन

आरटीसी और राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के खिलाफ बताया प्रस्ताव

JALAUN NEWS: बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों के प्रस्तावित युग्मन एवं विलय योजना के विरोध में शिक्षक संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश गौतम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कुमार आनंद एवं मंडल अध्यक्ष देवेंद्र जाटव के निर्देश पर सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालयों का युग्मन एवं विलय शिक्षा के अधिकार अधिनियम (त्ज्म्) और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना के खिलाफ है। इससे विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों विशेषकर बालिकाओं, दिव्यांग बच्चों और प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियोंकृकी शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश गौतम ने कहा कि कम नामांकन वाले विद्यालयों को बंद करने या मर्ज करने से बेहतर है कि उनमें नामांकन बढ़ाने के लिए नवाचारी उपाय किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासनादेश को तत्काल प्रभाव से वापस नहीं लिया गया, तो एसोसिएशन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान महिला संघ, रैपिड एक्शन टीम, बहुजन नायक आयोजन समिति, आरक्षण बचाओ समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रमुख रूप से अरविंद खाबरी, मलखान सिंह, सुधाकर राव गौतम,दीपक गौतम, अवधेश गौतम, भानू प्रताप सिंह, दीपेंद्र सिंह, करन सिंह, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र वर्मा, आशा दोहरे, देवकी देवी, बबीता खाबरी, राकेन्द्र श्री, आकाश गोयल, सत्य प्रकाश, सुनीता रत्न, ओम प्रकाश गौतम, नाथूराम बौद्ध, विजयरत्न, विनोद गौतम, राजेंद्र सिंह पाल, श्रद्धानंद सिंह, प्रवेन्द्र पाल सिंह, उमाशंकर शाक्यवर,डॉ धर्मेंद्र वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, नरेश गौतम, संत कुमार शिरोमणि, प्रेम कुमार, भगवती शरण पांचाल, अमित आनंद, डॉ अमित गौतम, लेखराज सिंह राठौर, देवी शरण, अनिल कुमार दोहरे, महेंद्र भास्कर, सुनील कुमार, अखिलेश कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।