PRAYAGRAJ NEWS: मेजा में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कल जनपद के शिक्षा विभाग के मुखिया नवागंतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज देवब्रत सिंह का यमुनापार में पहली बार आगमन हुआ। वह मेजा तहसील में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे। उसके पश्चात वहां से वापस लौटते समय रास्ते मे बीआरसी मेजा के कार्यालय में रुकें। जहां पर खंड शिक्षा अधिकारी मेजा कैलाश सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा वरुण मिश्रा ने बीएसए प्रयागराज देवब्रत सिंह जी का बुके व मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। तत्पश्चात बीआरसी मेजा के कर्मचारियों व शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने बीएसए का माल्यार्पण कर स्वागत किया। लगभग आधे घण्टे रुकने के बाद वह सीधे जनपद मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। उक्त अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ मेजा के अध्यक्ष व जिला कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, शुक्ला, बीआरसी मेजा कार्यालय प्रभारी रोहित त्रिपाठी व मंत्री हसीब अहमद आदि लोग उपस्थित रहें।।







