Home उत्तर प्रदेश वन विधालय सोढ़ी नगर में साहब सिंह पुंडीर ने किया वृक्षारोपण

वन विधालय सोढ़ी नगर में साहब सिंह पुंडीर ने किया वृक्षारोपण

शुद्ध हवा के लिए पेड़ पौधों का लगाना बहुत जरूरी बताया

SAHARANPUR NEWS: बिहारीगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाए जा रहे “वन महोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत आज सोमवार को मोहण्ड़ रेंज के प्राथमिक विद्यालय सोढीनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम एक पेड़ माँ के नाम आयोजित किया गया। वन महोत्सव सप्ताह के अंतिम दिन वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों से भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर ने आह्वान किया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश उम्मीद से अधिक तरक्की कर रहा है इस तरक्की के साथ-साथ हमारे जीवन में शुद्ध हवा की भी अन्य चीजों की तरह खास जरूरत है जों हमें केवल पेड़ पौधों से ही प्राप्त होती है। घरेलू जरूरत के चलते पेड़ों का अंधाधुंध कटान किया जा रहा है जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए कतई ठीक नहीं है, इसलिए दोबारा नये पौधे और जंगलों को विकसित करना हम सबकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
वन क्षेत्राधिकारी मोहण्ड लव सिंह ने भी वनों का महत्व बताया और केवल एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाने की जरूरत पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि प्रकृति मातृत्व के प्रति सम्मान का भावपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने वनों के साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। वन महोत्सव सप्ताह का आज अन्तिम दिन था परन्तु अगले दो माह तक बरसात के दिनों में वृक्षारोपण अभियान जारी रहेगा। इस दौरान उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, नरेंन्द्र राणा, मनोज माहेश्वरी, सुशील काम्बोज, नितिन चौहान एवं प्राथमिक वन विद्यालय सोढ़ीनगर के अध्यापक और अध्यापिकाएं मौजूद रही।