Home उत्तर प्रदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के होने वाले चुनाव में प्रचार प्रसार हुआ...

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के होने वाले चुनाव में प्रचार प्रसार हुआ तेज

अधिवक्ता साथियों के साथ प्रचार करते विनोद कुमार

PRAYAGRAJ NEWS: आगामी 23 जुलाई को होने वाले एशिया के सबसे बड़े कोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा वैसी ही प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार अभियान भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जहां हर प्रत्याशी कि पूरी कोशिश है कि चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा अधिवक्ता साथियों से कितना मिला जाए। इसी कड़ी में सोमवार को उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद कुमार यादव भी अपने अधिवक्ता साथियों के प्रचार प्रसार मे जुटें रहे। इस दौरान विनोद कुमार ने बताया कि चुनाव जितने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता एवं पूरी कोशिश अधिवक्ताओं कि समस्याओं को दूर करने कि होगी। आपको बता दें कि 2019 में हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता विनोद कुमार यादव ने अपना पहला चुनाव कार्यकारणी सदस्य के रुप में जीता था। इस दौरान अधिवक्ता शशांक कुमार यादव, रवि यादव, अखिलेश यादव (आरसी) राम प्रवेश यादव, ओमकार यादव, आदेश तिवारी, रवि सिंह, अभिषेक चौधरी,शिव कुमार यादव, सुमित यादव, रिशू भारतीया, सम्राट सिंह, मोहम्मद शोएब, तेज प्रकाश यादव, आशुतोष कुमार यादव, ओपि अस राठौर, राहुल जादौन, सुनिल ठेकमा, विवेक यादव टाईगर, दिनेश यादव, दीपक दुबे, पंकज मौर्या समेत सैकड़ों कि संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।