Home उत्तर प्रदेश हिमांशु गर्ग को चिलकाना मंडल उपाध्यक्ष बनने पर किया गया जोरदार स्वागत

हिमांशु गर्ग को चिलकाना मंडल उपाध्यक्ष बनने पर किया गया जोरदार स्वागत

भाजपा की मंडल कार्यकारिणी में शामिल वैश्य समाज के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

SAHARANPUR NEWS: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन गागलहेड़ी के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन चौक पर पूजा अर्चना की गई। इसमें मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री संजय गर्ग एवं वैश्य अग्रवाल समन्वय समिति युवा के जिला अध्यक्ष  एडवोकेट पुण्य गर्ग बतोर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने जिले में भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा मंडल कार्यकारिणी में चिलकाना से हिमांशु गर्ग जी को चिलकाना मंडल उपाध्यक्ष, बनाए जाने पर पगड़ी एवं पटका पहना करके स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री संजय गर्ग ने बधाई एवं स्वागत करते वह कहा कि हम अपने पद एवं गरिमा का ध्यान रखते हुए राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से सबको साथ लेकर चलने की भावना से कार्य करना होगा। जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने भी बधाई देते हुए कहा कि अखिल भारतीय वैश्य फेडरेशन राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से अपने मिशन पर लगा है संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य सामाज में बेहतर से बेहतर करने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम को प्रांतीय सदस्य पंकज गर्ग, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सहारनपुर बृजेश गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं समाज की एकजुटता पर बल दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष मास्टर प्रीतम गोयल, जिला उपाध्यक्ष वत्सल गुप्ता, जिला मंत्री विजय गर्ग, संरक्षक महेश गुप्ता, रामकुमार गुप्ता टेंट वाले, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत गुप्ता, जनेश्वर प्रसाद गुप्ता, श्याम कुमार गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, आदेश गुप्ता, आयुष गुप्ता, अमित कंसल, दुर्गेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, अंशुल गुप्ता, माणिक गुप्ता, केशव, अभिषेक, कान्हा गुप्ता आदि मौजूद रहे।