भदरी कोठी के बाहर भ्रमण पर लगी रोक व घूमती रही पुलिस
PRATAPGARH NEWS: जिला प्रशासन ने हर बार की तरह मुहर्रम त्योहार पर बड़े महाराज राजा उदय प्रताप सिंह को किया हाउस अरेस्ट, नब्बे पंचानबे उम्र के एक बुजुर्ग हिन्दू राजा से सौहार्द को खतरा ….हद है। आठ वर्ष से लगातार दोहराया जाता है इतिहास मुहर्रम पर राजा भैया के पिता हिन्दु ह्रदय सम्राट राजा उदय प्रताप सिंह को किया गया हाउस अरेस्ट।एक बंदर की मौत पर हुए कार्यक्रम में उमड़े हिंदू जन सैलाब को देखते हुए शेखपुर मे खेला गया धार्मिक कार्ड, तब से हर वर्ष किया जाता है राजा उदय प्रताप सिंह को हाउस अरेस्ट।राजा उदय प्रताप सिंह और उनके एक दर्जन सहयोगियों के खिलाफ उपजिलाधिकारी कुंडा वाचस्पति सिंह के आदेश पर थाना प्रभारी कुंडा ने चस्पा की नोटिस। भदरी राज महल के बाहर अन्य जनपद से बुलाई गई पुलिस फोर्स व पीएसी जवान तैनात, शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम संपन्न कराने के लिए प्रशासन रहा मुस्तैद।







