Home उत्तर प्रदेश सेंट पीटर्स क्लब ने उद्घाटन मुकाबला जीता

सेंट पीटर्स क्लब ने उद्घाटन मुकाबला जीता

PRAYAGRAJ NEWS: सेंट पीटर्स क्लब ने ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज को 6 विकेट से हराकर सेंट पीटर्स कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की टीम 17 ओवर में 86 रन (आदित्य वर्मा 19, दिव्यांश 17, यश केसरवानी 16, मोहम्मद इस्माइल 3/12, अंश मिश्रा 3/19, देवांश 2/23, आदित्य सक्सेना 1/12) पर सिमटी। जवाब में सेंट पीटर्स क्लब ने 17.5 ओवर में चार विकेट पर 90 रन (अमृतांश यादव 25 नाबाद, ऋषभ श्रीवास्तव 20 नाबाद, आदर्श सिंह 19, कुशल पांडेय, यशपाल विवेक और हिमांशु एक-एक विकेट) बना लिए। मोहम्मद इस्माइल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में राहुल सिंह व शिशिर मेहरोत्रा अंपायर एवं आशीष भारतीय स्कोरर रहे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्रा, सरोज योगी एवं संजय पाल ने किया। इस मौके पर ओम पांडेय, सुधीर सोनकर, मोहम्मद हदीस, मनीष पाल, मुकेश सक्सेना, श्यामू भारतीय एवं विनोद आदि मौजूद रहे।