PRAYAGRAJ NEWS: बृहस्पतिवार को कांग्रेस गंगा पार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में उप जिला अधिकारी सोरांव को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन 5000 प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय को उनके अध्यापकों और बच्चों को पास पड़ोस के विद्यालयों में समायोजन के संबंध में तथा प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई आदि मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर अहमद ने सरकार की खामियां बताते हुए कहा कि सरकार के पास महंगाई, बेरोजगारी से लड़ने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। यही वजह है कि छात्रों में असंतोष है, अभिभावक परेशान है।किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है।जिससे किसान परेशान है। जब तक भाजपा सरकार में रहेगी किसी क भला नहीं होने वाला है। इसके लिए हमें आपको कांग्रेस पार्टी से जुड़कर कांग्रेस की सरकार बनाना होगा तभी देश व प्रदेश का विकास संभव होगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष देवराज उपाध्याय, मोहम्मद शमीम, शमशुल कमर, दिवाकर भारतीय, सुनील पांडे, राजेश पटेल, सुरेन्द्र यादव, मोहम्मद सद्दाम, कमलेश पटेल, अजय पटेल, अशोक गौतम, सलीम टाइगर, अंसार अली सोनू,संजय शुक्ला,शादाब अहमद,सुरेश पटेल, मोहम्मद फारूक, शिशिर गौतम, मोहम्मद कुददुस, सरिता सरोज, कुलदीप वैश्य, कल्लन भाई आदि लोग उपस्थित रहे।







