PRAYAGRAJ NEWS: हज़रत अली अकबर के ताबूत और दो विशाल अलम व हज़रत अली असग़र के झूले के साथ स्व मुस्तफा हुसैन के अज़ाखाने से अन्जुमन मोहाफिज़े अज़ा क़दीम ने नौहों और मातम की सदा बुलन्द करते हुए निकाला जुलूस रौशन बाग़ स्थित इमामबाड़ा स्व मुस्तफा हुसैन से छठवीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस अक़ीदत व ऐहतेराम के साथ निकाला गया। नागरिक सुरक्षा के पूर्व डिप्यूटी वार्डेन नासिर ज़ैदी,वार्डेन व जुलूस आयोजक खुशनूद रिज़वी की सरपरस्ती में देर रात हज़रत अली असग़र के झूले ,दो विशाल अलम ,हज़रत अली अकबर के ताबूत का जुलूस निकाला गया। अज़ाखाने में काज़िम अब्बास,अहमद जावेद ‘कज्जन’ ,ज़रग़ाम हैदर ,ऐजाज़ हुसैन आदि ने ग़मगीन मर्सिया पढ़ा तो ज़ाकिरे अहलेबैत रज़ा अब्बास ज़ैदी ने शहादत का ग़मगीन तज़केरा किया।बाद मजलिस शबीहे ताबूत हज़रत अली अकबर ,हज़रत अली असग़र का झूला और दो विशाल अलम को गुलाब व चमेली के फूलों से सजा कर ज़ियारत को निकाला गया। अन्जुमन मोहाफिज़े अज़ा क़दीम दरियाबाद के नौहाख्वानो ग़ुलाम अब्बास नकवी व अन्य साथियों ने पुरदर्द नौहा पढ़ते हुए जुलूस निकाला जो रौशनबाग़, बख्शी बाज़ार, मस्जिद क़ाज़ी साहब से मुड़ कर क़ाज़ी गंज स्थित इमामबाड़ा फूटा दायरा पर पहुंच कर सम्पन्न हुआ। जुलूस में नासिर ज़ैदी, खुशनूद रिज़वी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, पार्षद रमीज़ अहसन, ज़ाहिद भाई, शाने भाई, आसिफ रिज़वी, आमिर रिज़वी, अली रज़ा रिज़वी, वसीम असग़र, औन ज़ैदी, ज़ामिन हसन, शमीर ज़मन, शयान ज़मन ,अमन जायसी, मुज्तबा हैदर ‘क़दर’, तारिक़, ज़हीन अब्बास, फरमान रिज़वी आदि शामिल रहे।







