समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
SAHARANPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया,जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओ द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । चिकित्सा शिविर का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री मांगेराम कश्यप एवं पूर्व जिलाध्यक्ष फरहाद आलम गाडा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। चिलकाना मंगलवार को नगर में सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया वहीं उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा देश के गरीब, किसान, मज़दूर, छात्र नौजवान, पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यको के अधिकारों का हनन किया जा रहा। सरकार की सभी चुनावी घोषणा जुमलेबाजी साबित हुई है, केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र व संविधान को खत्म करने पर सरकर तुली हुई है। आज़ स्कूलों को बंद करवाया जा रहा है स्कूलों को बंद कराने की यह योजना आरएसएस की है ताकि आम आदमी, पिछड़े व दलित के बच्चे न पढ़ सके। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष फरहाद आलम गाडा ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ने का काम करेंगे, कोई छोटा कार्यकर्ता क्या बोलता है उस पर ध्यान देने की जरूरत नही है। सहारनपुर में कुछ लोग गठबंधन तोड़ना चाहते है क्योंकि उन्हें खतरा है कि कहीं उनकी राजनीति की दुकान बंद न हो जाये। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में हम सभी को मिलकर पीडीए के नेतृत्व में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करना है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष युसूफ कुरैशी,डॉ वाज़िद अली, सोबान बाबू, डॉ शाहवेज अहमद, डॉ अज़ीम, मोहसिन दुमझेडी, डॉ अबुज़र, डॉ फ़रमान ज़ैदी, अब्दुल हसीब, शाहिद अहमद, अली पधान, मोहम्मद अहमद, आफताब गाडा आदि लोग मौजूद रहे।







