PRATAPGARH NEWS: कोतवाली थाना क्षेत्र के पूरे खुशई सिटकहा गांव में आंगनबाड़ी, कन्या विद्यालय, युवक मंगलदल के नाम से अभिलेखों में दर्ज सुरक्षित जमीन पर जबरिया अवैध निर्माण कार्य का मामला जिले में सुर्ख़ियों में बना हुआ है। जिसके विरोध में ग्रामीणों और पट्टाधारक एक अरसे से आमने सामने है। ग्रामीणों के द्वारा व्यापक स्तर पर हो रहे विरोध के चलते बुधवार की दोपहर को एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। कानूनगो के साथ कई हल्के के लेखपालों ने ग्रामीणों के साथ उपस्थित ग्राम प्रधान के सामने विवादित जमीन की मौके पर नाप जोख किए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पश्चिम का हिस्सा रोड के सामने से नापने पर पट्टा धारक द्वारा किया जा रहा संपूर्ण निर्माण कार्य आंगनबाड़ी, कन्या विद्यालय, युवक मंगल दल की सुरक्षित भूमि की जद में आया है जो पट्टा धारक द्वारा किए जा रहे मौजूदा निर्माण को जद में लेकर लगभग तीन लठ्ठा उत्तर दिशा में बांस की कोठ के नीचे निशान देही हुई है। पर विक्रण से नाप जोख करने पर पट्टा धारक के द्वारा निर्माण कार्य किये जा रहे स्थल में ढाई फिट से अधिक उसके अंदर सीमांकन किया गया है। एसडीएम और तहसीलदार ने पट्टाधारक के परिजनों से कहा कि दक्षिण दिशा में खड़ा पिलर और बीम को तोड़ने के बाद ही ढाई फिट अंदर के बाद से ही निर्माण कार्य किया जा सकता है। पर पट्टाधारक के पक्ष वाले खड़े पिलर और डाली गई बीम पर निर्माण कार्य करने की वकालत करते रहे। पर वहीं ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी और कन्या विद्यालय की जमीन की विक्रण की पैमाईश पर असहमति जताई है। ग्रामीणों का है कहना की सामने पश्चिम दिशा में नक्शा में मौजूदा जितने लठ्ठा जमीन अंकित है हम सब को सुरक्षित वह पूरी जमीन प्रशासन प्रदान करे। कहा कि आंगनबाड़ी, कन्या विद्यालय, युवक मंगल दल की सुरक्षित जमीन का बंदरबांट होना हम ग्रामीणों को मंजूर नहीं है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह का कहना की पट्टाधारक एसडीएम और तहसीलदार द्वारा किए गए नापजोख से संतुष्ट नहीं है उसके परिजन पूर्व में खड़े किए गए पिलर और बीम पर ही निर्माण कार्य जबरिया कराने की बात कह रहे है। उधर प्रशासन ने पिलर और बीम हटाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराने की पट्टा धारक के परिजनों को आगाह कर दिए है। अब देखना है कि पट्टा धारक प्रशासन का कहना मानता है या एक बार फिर से दबंगई द्वारा पूर्व में किए गए निर्माण स्थल पर निर्माण कार्य को जारी रखता है।







