जाम के झाम में फंसकर लोगों का काम हो रहा है तमाम
BHADOHI NEWS: इन दिनों स्थानीय चैराहे के ओवरब्रिज के नीचे ठेला, खोमचा वाले तथा ऑटो रिक्शा चालकों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है। जिसके चलते प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। जाम के झाम में फंसकर लोगों के काम तमाम हो जा रहें। लेकिन वें अपने अतिक्रमण को नहीं हटाते। ओवरब्रिज के नीचे जहा पर ठेला व खोमचा वाले अतिक्रमण कर अपनी दुकानें सजाकर बैठ जा रहे हैं तो वहीं ऑटो रिक्शा चालकों ने स्टैंड बना लिया है। इस अवैध अतिक्रमण के चलते प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चे, अस्पताल जाने वाले मरीज, कचहरी जाने वाले लोगों सहित अन्य कार्यों के लिए निकले लोग उस जाम के झाम में फंसकर जा रहें। जो समय से विद्यालय, अस्पताल, कचहरी आदि स्थानों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस अतिक्रमण के चलते अक्सर थोडी-बडी दुर्घटनाएं भी होती रहती है। लेकिन इसके बावजूद भी उन अतिक्रमणकारियों से जगह को खाली नहीं कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से यह अतिक्रमण किया गया है। जबकि जिला प्रशासन द्वारा ऐसे अतिक्रमण को हटवाएं जाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। देखा जाए तो औराई चैराहे पर प्रतिदिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। उनको भी भली-भांति मालूम है कि अवैध अतिक्रमण के कारण ही प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। लेकिन न जाने क्यों वे इस समस्या को लेकर मौन है और कारवाई नहीं कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिले के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए औराई चैराहा को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराए जाने की मांग की है। ताकि लगने वाले जाम की समस्या समाप्त हो और यातायात सुगम हो सकें।







