MIRZAPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान, आगामी त्योहार होली पर्व सहित अन्य को सकुशल सम्पन्न कराने तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिये गये है।शनिवार को क्षेत्राधिकारी लालगंज, थाना लालगंज, थाना मड़िहान व आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर भिन्न-भिन्न स्थानों पर दबिश देकर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 92 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद किया गया तथा करीब 06 कुंतल लहन, भट्ठीयां तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त सामाग्री/उपकरणों को नष्ट किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।







