Home उत्तर प्रदेश 9 मार्च आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति

9 मार्च आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति

FATEHPUR NEWS:  उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति 9 मार्च को फतेहपुर जनपद का दौरा करेंगी। इस दौरान वह महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की समीक्षा, महिला जनसुनवाई, जागरूकता चौपाल तथा निरीक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 9 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस), जीटी रोड फतेहपुर में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति महिलाओं की समस्याओं और उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगी। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं को अपनी शिकायत सीधे आयोग के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।