KUSHINAGAR NEWS: जिले के थाना सेवरही अंतर्गत ग्राम सभा मंझरिया निवासिनी प्रभावती देवी पिता चंचल कुशवाहा का पुत्र 14 वर्षीय आनंद कुमार की विगत 8 वर्षो से लापता होने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। परिजनों का आरोप है। कि मेरा बेटा अक्टूबर 2021 से गायब है । आनंद का आज तक कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है । जबकि घटना को करीब 8 वर्ष बीत चुके हैं, परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। आज भी परिजन पुलिस की आस मे अपने बेटे का इंतजार कर रहे है। माता प्रभावती देवी और पिता चंचल कुशवाहा ने पुलिस अधिकारियों को प्रेषित शिकायती पत्र में आरोप लगाया है। कि गांव के ही एक प्रभावशाली महिला बबीता देवी पत्नी रुदल कुशवाहा अपने प्रेम जाल में पहले फसाया था । वह महिला अपने हरकतों से बाज नही आई और अपने प्रेमजाल में फसा कर गायव कर दिया हैं। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस हरकत में आई और बबीता देवी के कब्जे से मेरे बेटे आनन्द को बरामद कराई थी इस मामले में गुमशुददगीदर्ज थी और विवेचना si शीतला प्रसाद सिंह कर रहे थे।अब उसके साथ-साथ आज रिश्ते में चाचा लगने वाला चंद्रिका कुशवाहा पुत्र राज मंगल कुशवाह की संदिग्ध भूमिका में है,उनके बेटे की गायब होने के पीछे जमीनी रंजिश व साजिश हो सकती है बताया है ! पीड़ित परिजनो का आरोप है। कि स्थानीय पुलिस आरोपियों के प्रभाव में कार्य कर रही है । जिसके चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई । पुलिस द्वारा बार-बार जांच में लापरवाही बरती जा रही है । अधिकारियों को गुमराह करने के लिए भ्रामक रिपोर्ट प्रस्तुत किया जा रहा है । इसी मामले में पूर्व में माता प्रभावती द्वारा अपने बेटे आनंद की गुम होने की सूचना थाने पर दी थी जिसमें पुलिस ने 11 / 2018 दर्ज कर विवेचक शीतला प्रसाद सिंह द्वारा विवेचना की गई थी( जिसमें आनंद कुमार 14 वर्ष को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था । सुलह समझौता होने के बाद पुनः अक्टूवर 2021 में आनंद गायब हो गया परिजनों एवं क्षेत्र वासियों ने निष्पक्ष जांच करते हुए आनंद कुमार कुशवाहा की बारामदगी की मांग किया है । साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।







