गले पर मिलें निशानए दो दिन पहले ही पति विदाई कराने के लिए आया था ससुराल
BHADOHI NEWS: थाना औराई क्षेत्र के निजामपुर ग्राम सभा के दल्लूपुर मौजा में रविवार सुबह एक 22 वर्षीय गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका आठ माह की गर्भवती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। उक्त गांव निवासी बाबूलाल बिंद की बेटी किशन देवी ;22 वर्षद्ध की शादी 25 मई 2025 को जौनपुर जिले के नेवड़िया थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी अजय बिंद के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार किशन देवी पिछले करीब तीन माह से अपने मायके में रह रही थी। उसका पति अजय बिंद नवी मुंबई में नौकरी करता है और दो दिन पूर्व ही पत्नी की विदाई कराने ससुराल आया था। बताया गया कि शनिवार रात पति.पत्नी घर की छत पर सोए थे। रविवार तड़के करीब चार बजे परिवार के अन्य सदस्य गेहूं काटने खेत चले गए। सुबह करीब छह बजे किशन देवी के अचेत होने की सूचना मिली। परिजन उसे तुरंत कछवा बाजार स्थित कछवा क्रिश्चियन अस्पताल ले गएए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में गले पर निशान पाए जाने पर मामला फांसी से जुड़ा होने की आशंका जताई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी के अनुसार मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।







