MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) जनपद के समस्त इकाइयों और ब्लॉक तहसील नगर तथा जिले के पदाधिकारी की एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 8 तारीख को प्रस्तावित कार्यक्रम मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के जनपद में आगमन पर करणी सेना के समस्त पदाधिकारी उनसे मिलकर मिर्जापुर जनपद की बुनियादी सुविधाओं और समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपेंगे। जिम प्रमुख मांगों के लिए मांग पत्र सौंपा जाएगा। मांग पत्र में जनपद के वाराणसी-औराई लिंक मार्ग नटवा पुलिस चौकी के सामने ओवर ब्रिज के नीचे जहां पर जरा सी हल्की बारिश होने के बाद पूरा क्षेत्र नदी के समान हो जाता है , और उसमें तैर कर जाना होता है । पानी का निकास न बनने से आमजन के लिए यह मार्ग लगभग बंद हो जाता है और लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । पैदल यात्रियों या मोटरसाइकिल से आवागमन हेतु तो सोचा भी नहीं जा सकता जबकि बड़ी-बड़ी गाड़ियां भी लगभग डूब जाती हैं । इस समस्या से तत्काल निजात दिलाने के लिए मांग पत्र सौंपा जाएगा। दूसरी मांग में मिर्जापुर जनपद में शहर एवं ग्रामीण इलाकों की सड़के लगातार खोदकर गड्ढे नुमा बना दी गई हैं । तीन चार योजनाओं का नाम देकर उसे बारी बारी से खोद कर सड़क खुला छोड़ दिया जाता है । कभी गड्ढा नुमा करके छोड़ दिया जाता है। ऐसे में नगर व जनपद के प्रमुख मार्गों पर चलना लगभग दूभर हो गया है । और आए दिन दुर्घटनाओं का लोग शिकार हो रहे हैं। इस मांग पत्र में यह मांग की जा रही है कि जनपद मिर्जापुर की समस्त सदके सुचारू रूप से और समतल हो गड्ढे मुक्त हो और योजनाओं को जल्द से जल्द तत्काल पूरा करके सड़क को सुचारू रूप से आवागमन हेतु तैयार किया जाए। तीसरी प्रमुख मांग में जनपद के स्वास्थ्य विभाग में पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सी एल वर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग में आतंक मचा कर करोड़ों रुपए की लूट खसोट की गई है। विभिन्न योजनाओं में जीवन रक्षक सामानों के साथ मेडिकल/ दवाओं के साथ, फर्जी नियुक्तियों के साथ , उन्होंने अपना साम्राज्य खड़ा कर रखा था। जिनमें वर्तमान समय में जो एक भ्रष्टाचार सामने आया है वह है छह करोड़ 70 लख रुपए का गबन । जो पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सी एल वर्मा द्वारा किया गया है । इसमें और भी उनके सारे सहयोगी शामिल हैं । श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मुख्यमंत्री से मांग करती है कि तत्काल इस भ्रष्टाचार की जांच कर के जो लोग दोषी हो उनको जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम करें और जनपद को भ्रष्टाचार मुक्त करें स्वास्थ्य विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त करें। बैठक में सर्व सम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री महोदय जिस भी मार्ग से आएंगे लोग अपना मांग पत्र लेकर खड़े रहेंगे और उन्हें सम्मान पूर्वक अपना मांग के पत्र सौंप कर जिले के विकास के लिए प्रार्थना करेंगे।
मुख्यमंत्री से मिलने के लिए करणी सेना ने बनाई चार कमेटी प्रथम कमेटी के अध्यक्ष होंगे अभिषेक सिंह धवल पूर्वांचल सचिव । दूसरी कमेटी के अध्यक्ष होंगे जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार। तीसरी कमेटी के अध्यक्ष होंगे इंस्पेक्टर सिंह शिवम , और चौथी कमेटी के नगर अध्यक्ष युवराज सिंह और नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह जो की विभिन्न मार्गो से होते हुए मिर्जापुर की जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में आयुष सिंह विनीत सिंह युवराज सिंह पुष्कर सिंह अर्पित सिंह शिवपाल सिंह सचिन सिंह अमित सिंह काजू सिंह इंस्पेक्टर सिंह आदर्श सिंह धर्मजीत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।







