रोटरी क्लब कुशीनगर ने आयोजित किया ‘रक्तक्रांति’ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
KUSHINAGAR NEWS: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा ‘रक्तक्रांति’ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन गांधी चौक स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में किया गया। इस विशेष अवसर पर क्लब ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर 79 यूनिट रक्तदान करने का संकल्प लिया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। कुल 79 रक्तदानियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में सभी रक्तदानियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्त संग्रहण का कार्य कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक द्वारा किया गया।इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन पर्व पर रक्तदान कर समाज के प्रति कर्तव्य निभाना ही सच्चा उत्सव है। सचिव एवं रोटरी विजय गुप्ता ने कहा कि क्लब समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।ब्लड डोनेशन संयोजक राजीव तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर रक्तदान करना अपने देश और समाज के प्रति सच्ची सेवा है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया। इस दौरान विजय कुमार गौतम, आकाश शर्मा, अमित यादव, हदीश, मनोज श्रीवास्तव, राजेश यादव, सुनीता, अंकुर, अंजली खरवार, मनीष सिंह, अविनाश यादव, सुशील कुमार, आशुतोष विश्वकर्मा, परवेज आलम, मनीष सिंह, शारीब अहमद, अब्दुल अलीम, वाहिद अली, मुकेश कुमार गुप्ता, दुर्गेश चतुर्वेदी, वैभव सिंह, हेमंत गर्ग, सौरभ द्विवेदी, दीपेश कुमार सिंह, प्रदीप जायसवाल, सुहेल शाह, अमरेश राय ने रक्तदान कर इस मुहीम में भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, सह सचिव अंजली खरवार, सह सचिव सदरे आलम, सह कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र नारायण सिंह, निदेशक इम्तियाज़ आलम, निदेशक रंजीत श्रीवास्तव, निदेशक अश्वनी जायसवाल, सार्जेंट एट आर्म्स हेमंत गर्ग, मीडिया प्रभारी विशाल शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील सिंह, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, सदस्य संदीप रौनियार, अखिलेश शर्मा, अंकुर तुलस्यान, शंभू कुशवाहा, मो. फैयाज खान, हसमुद्दीन अंसारी, विनोद वर्मा, पवन अग्रवाल, सरवरे आलम, विजय सिंह, सत्येंद्र राय, वैभव राव, दीपेश सिंह, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह, मनोज श्रीवास्तव, प्रिंस जायसवाल उपस्थित रहे।







