Home उत्तर प्रदेश 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल  द्वारा भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में प्रतिपक्ष समन्वय...

70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल  द्वारा भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में प्रतिपक्ष समन्वय बैठक का आयोजन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: 1 नवम्बर 2025 को, 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,  द्वारा  ‘बी’ समवाय  निशानगाड़ में भारत और नेपाल के सीमा सुरक्षा बलों के मध्य प्रतिपक्ष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग को सुदृढ़ करना, सीमा पार अपराधों की रोकथाम तथा आपसी समन्वय को और प्रभावी बनाना था। बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व श्री मुकेश कुमार गौतम, द्वितीय कमान अधिकारी, 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा तथा नेपाली पक्ष का नेतृत्व श्री मन बहादुर शाही, बटालियन कमांडर, 31वीं वाहिनी ए.पी.एफ., नेपाल द्वारा किया गया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के मध्य सीमा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से — 
सीमा स्तंभों के रखरखाव हेतु संयुक्त निरीक्षण एवं आवश्यक मरम्मत पर चर्चा की गई। 
मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी तथा वन्यजीव एवं वन उत्पादों की अवैध निकासी* जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संयुक्त गश्त को बढ़ाने का निर्णय। 
सूचना के त्वरित आदान-प्रदान के माध्यम से Forward एवं Backward linkage अपराधों की रोकथाम पर बल। 
– *तीसरे देशों के नागरिकों की जांच एवं सत्यापन प्रक्रिया* को और सुदृढ़ करने पर सहमति।  दिनांक 21 सितम्बर 2025 को बी.ओ.पी. धमरपुर क्षेत्र में घटित घटना पर चर्चा करते हुए, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु समन्वित गश्त एवं सतर्कता बढ़ाने का निर्णय। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग, विश्वास एवं सीमांत क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक के पश्चात् दोनों देशों के अधिकारियों ने सामूहिक रूप से भविष्य में सीमांत क्षेत्र में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवसों के संयुक्त आयोजन पर भी सहमति व्यक्त की।