Home उत्तर प्रदेश 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी-ll  द्वारा  ग्राम– सुरतनगर एवं ग्राम-जसनगर...

70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी-ll  द्वारा  ग्राम– सुरतनगर एवं ग्राम-जसनगर में नि:शुल्क “मानव चिकित्सा शिविर”  का किया गया आयोजन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: 70वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए दिनांक 07 मार्च 2026 को ‘डी’ समवाय बरसोला के कार्यक्षेत्र अंतर्गत जीवंत ग्राम- सूरतनगर एवं ग्राम-जसनगर में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर /ओ.पी.डी. चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इस चिकित्सा शिविर श्री राजन कुमार श्रीवास्तव , कमांडेंट के दिशानिर्देश एवं डॉ. दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) के नेतृत्व में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया । शिविर के दौरान ग्राम- सूरतनगर में कुल 42 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें पुरुष–19, महिलाएँ–14 एवं बच्चे–09 शामिल रहे। इसी प्रकार ग्राम – जसनगर में कुल 59 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें पुरुष–34, महिलाएँ–16 एवं बच्चे–09 शामिल रहे । सभी लाभार्थियों को निःशुल्क चिकित्सकीय जांच के साथ आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं ।  इसके अतिरिक्त शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति, मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी गई । इस अवसर पर ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए बताया कि ऐसे चिकित्सा शिविरों से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त होती है । 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सामाजिक सहयोग को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस प्रकार के चिकित्सा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है ।