Home उत्तर प्रदेश 6 अप्रैल को मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

6 अप्रैल को मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा कचार मीरजापुर के सभागार में आगामी कार्यक्रमों की कामकाजी बैठक एवं प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज  ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि विश्व की सबसे बड़ा राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के हम सब कार्यकर्ता हैं । भाजपा का स्थापना दिवस 06 अप्रैल को जनपद के हजारों कार्यकर्ता सभी मण्डलों में पार्टी की स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे और सेवा भाव के साथ राष्ट्र प्रथम के मूल मंत्र को अपनाते हुए कार्य करने का संकल्प लेंगे। 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब में आयोजित होगा एवं 07 से 12 अप्रैल तक प्रत्येक विधानसभा के 50 गांवों में जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा घर – घर सम्पर्क करके केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों पर चर्चा करेगें तथा लाभार्थियों से सम्पर्क करेंगे। बैठक की मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा जी ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है । भाजपा विकास का पर्याय है, विश्वास का पर्याय है, नये विचार का पर्याय है और देश की विजय का पर्याय है । स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में भाजपा जिला एवं सभी मण्डलों के कार्यालय की सजावट एवं रंगोली सजायेंगे एवं पार्टी का झंडा ध्वजारोहण करेंगे । सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय, डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर पुष्पांजलि करके पार्टी का झंडा फहराएंगे । बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री स्वामी नाथ सिंह ने किया। बैठक को प्रमुख रूप से  मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक पं0 रत्नाकर मिश्रा एवं मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रमुख रूप से राज्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, नगर पालिका अध्यक्ष मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, ओम प्रकाश केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, मनोज जायसवाल, बालेन्दुमणि त्रिपाठी, गंगासागर दूबे, दिनेश तिवारी, संजय भाई पटेल, शरदिन्दुमणि त्रिपाठी (हेमन्त), रवींद्र नारायण सिंह पटेल, चिन्तामणि मौर्या, सुनीता शर्मा, इन्द्र कुमार सिंह, उदय भान तिवारी, बैजनाथ प्रजापति, रवि शंकर पाण्डेय, डॉ0 सी0एल0 बिन्द ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार, अनिल कुमार सिंह, विरेन्द्र कोल, विजय सिंह पटेल, रोहित त्रिपाठी, संध्या पटेल, पूनम चौरसिया, आलोक कुमार सिंह, श्याम सिंह यादव, चन्द्रांशु गोयल, मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा, मनोज दूबे, आभा सिंह पटेल, दिनेश सिंह, अमित कुमार सिंह, आनन्द मैनी, नितिन विश्वकर्मा, उमेश तिवारी, संतोष पाठक, प्रितेश सिंह, मिथिलेश सिंह, दिनेश कुमार अग्रहरि, आकाश सिंह, पवन उपाध्याय, अशोक मौर्य, जे0पी0 बिन्द, सुरेश सिंह, मंगरू साहनी, विजय भारद्वाज, धीरज सिंह, अनूप कुमार जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।