KANPUR NEWS: उत्तर प्रदेश के कानपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 5 रुपए का लालच देकर 6 साल की बच्ची को दो नाबालिगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया. हैरत की बात यह है कि आरोपी बच्चों की उम्र सिर्फ 10 और 13 साल है। दरअसल, कानपुर के जाजमऊ में 10 और 13 साल के दो नाबालिग लड़कों ने एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया. यह घटना बुधवार शाम को हुई. दोनों आरोपी बच्चे, जो पीड़ित बच्ची के पड़ोसी हैं, उसे ₹5 का लालच देकर एक सुनसान घर में ले गए थे. बच्ची के रोते हुए घर लौटने पर परिवार को घटना का पता चला. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. बच्ची को इलाज के लिए काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका मेडिकल भी कराया गया है। कानपुर की एसीपी आकांक्षा पांडे ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. चूंकि, दोनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 15 साल से कम है, इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है. पुलिस उनकी काउंसलिंग कराने के बाद उन्हें सुधार गृह भेज देगी। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इतनी कम उम्र के बच्चों में रेप की यह सोच कह। से आई. यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं बच्चों ने मोबाइल पर कुछ देखा हो या किसी बड़े ने उन्हें उकसाया हो. फिलहाल, इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद समाज में हर कोई स्तब्ध है।







