MIRZAPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में होली पर्व सहित अन्य आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने, अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में मादक पदाथों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । मंगलवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस को शुक्लहा में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कच्ची देशी शराब का निष्कर्षण एवं मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय कराये जाने के सम्बन्ध में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई । उक्त सूचना पर थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर एक व्यक्ति को पकड़ा गया । जिसके द्वारा पूछताछ में अपना नाम पता बच्चे लाल सोनकर पुत्र स्व0कन्हैया लाल सोनकर निवासी शुक्लहा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर बताया गया । पुलिस टीमों द्वारा मौके से 12 प्लास्टिक के जरिकेन में रखा 600 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब तथा शराब बनाने के उपकरण, 2 गैस चूल्हा, 1 गैस सिलेण्डर इण्डेन, 4 स्टील का ड्रम मय नली युक्त पाइप लगा हुआ, 1 लोहे की कड़ाही, 2 एल्युमिनियम का पात्र, 03.600 किग्रा गांजा, 252 ग्राम अवैध हेरोइन तथा मादक पदार्थों की बिक्री की धनराशि ₹ 30180/- नकद बरामद किया गया । मादक पदार्थों की बिक्री एवं अवैध शराब निष्कर्षण की उपरोक्त घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी तथा एक अन्य अभियुक्त दिलीप सोनकर पुत्र स्व0कैलाश सोनकर निवासी महुवरिया थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को रमईपट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-101/2026 धारा 60,60 (2) आबकारी अधिनियम व 8/20/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार 2 अभियुक्तों को माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया ।







