आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया गया प्रदान
KAUSHAMBI NEWS: विश्व टी.बी. दिवस एवं प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण” होने के उपलक्ष में उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, निवर्तमान विधायक लाल बहादुर व संजय कुमार गुप्ता ने जनपद के 54 टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी जी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद में टी.बी. के इलाज पर चल रहे मरीजों को पौष्टिक आहार भी किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने टी.बी. के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के 05 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी व हुबलाल दिवाकर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।







