सूर्या सेवा संस्थान के प्रबंधक सूर्यमणि तिवारी की ओर से वितरित कार्यक्रम के दौरान डीएम ने उन्मूलन अभियान पर दिया जोर
BHADOHI NEWS: सूर्या सेवा संस्थान द्वारा प्रबंधक सूर्यमणि तिवारी के सौजन्य से ब्लॉक सभागार में औराई में आयोजित पोषण पोटली वितरण समारोह पूरे जनपद के 501 क्षय रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। मुख्य अतिथि डीएम शैलेश कुमार ने अपने हाथों से सभी को पोषण पोटलियों का वितरण किया तथा क्षय रोग उन्मूलन के लिए छह माह के विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। इस दौरान डीएम ने अपने संबोधन में क्षय रोग को पूर्णतः समाप्त करने के लिए आक्रामक अभियान पर बल दिया तथा सूर्यमणि तिवारी को हार्दिक धन्यवाद दिया, जिन्होंने 501 रोगियों को गोद लेकर यह सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षय रोग उन्मूलन योजना को मजबूत बनाएगी तथा मरीजों की प्रतिरक्षा प्रणाली को सशक्त करेगी। डीएम ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुधार के लिए अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया। सूर्यमणि तिवारी ने डीएम की प्रेरणा से प्रेरित होकर इस कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त की। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.विवेक श्रीवास्तव ने रोग के लक्षणों, जांच एवं इलाज पर संक्षिप्त जानकारी दी।कार्यक्रम का समापन डॉ.कृष्णा दुबे, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई के भावपूर्ण धन्यवाद भाषण से हुआ। उन्होंने अपने समृद्ध अनुभव के आधार पर क्षय रोग उन्मूलन अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका का विस्तृत विवरण साझा किया तथा क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुधार के लिए किए गए निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला। डॉ.दुबे ने डीएम के सहयोग, सूर्या सेवा संस्थान के योगदान तथा सभी सहयोगी चिकित्सकों व स्टाफ के समर्पण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सामूहिक प्रयासों से ही जनपद को क्षय रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य साकार होगा। इस मौके पर बीडीओ दिलीप पासी, सीएचसी औराई के डॉ.राजीव पांडेय, डॉ.अमित सिंह, डॉ.राहुल द्विवेदी, डॉ.पंकज, डॉ.विनोद कुमार सिंह, आरओ प्रिंस कुमार मिश्र, बीसीपीएम अवधेश मिश्र, एसटीएस रजनीश झा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल दुबे (जख्मी) एडीएमओ ने किया।







