Home उत्तर प्रदेश 50 हजार नकदी लेकर नाबालिक किशोरी घर से फरार, युवक के विरुद्ध...

50 हजार नकदी लेकर नाबालिक किशोरी घर से फरार, युवक के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिक किशोरी घर से पांच दिन पहले 50 हजार नकदी लेकर फरार हो गई, किशोरी की माँ ने खोजबीन के बाद एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी 30 अगस्त की रात नौ बजे के करीब घर से 50 हजार नकदी लेकर फरार हो गई, खोजबीन के बाद पीड़िता ने एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने सैता निवासी अंताब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।