Home उत्तर प्रदेश 50 लाख से अधिक की निर्माण परियोजनाओं पर डीएम सख्त, 23 टीमें...

50 लाख से अधिक की निर्माण परियोजनाओं पर डीएम सख्त, 23 टीमें करेंगी गुणवत्ता की जांच

JHANSI NEWS: जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए 23 टीमों का गठन किया। ये टीमें मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का सत्यापन करेंगी और अपनी रिपोर्ट डीएसटीओ कार्यालय को सौंपेंगी। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण विभागों को एक माह के भीतर अपने स्वामित्व वाले मार्गों का विवरण विश्वकर्मा पोर्टल पर अपलोड कर मैपिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे कार्यों में पारदर्शिता आएगी और दोहरी स्वीकृति जैसी समस्याओं से बचाव होगा। समीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा सखी के हनुमान मंदिर, सुखनई नदी तट और मेजर ध्यानचंद पहाड़ी पर कराए जा रहे पर्यटन विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए गुणवत्ता की जांच कराने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में टाइप-4 के 29 आवासों के जीर्णोद्धार कार्य, वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक तथा डायट गर्ल्स हॉस्टल समेत अन्य निर्माण परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को अनुबंध के अनुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए