Home उत्तर प्रदेश 50वीं वाहिनी स०सी०ब० ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया आयोजन

50वीं वाहिनी स०सी०ब० ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया आयोजन

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) मंगलवार को कमांडेंट ,50वीं वाहिनी श्री संजय कुमार, स.सी.ब. ,बलरामपुर  के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत *”हर घर तिरंगा”* कार्यक्रम का आयोजन समवाय त्रिलोकपुर चौराहे से किया गया, जिसके दौरान साईकिल फ्लेग रैली निकाली गई जिसमें वाहिनी के उप कमाडेंट सौरभ कुमार, सहायक कमांडेंट संजय के पी तथा त्रिलोकपुर कम्पनी कमांडर कुणाल कुमार ,अधीनस्थ अधिकारी , जवान , ग्रामीण , गुड्डू प्रधान ,सोनू प्रधान, पत्रकार एवं ग्रामीण बच्चों  ने बड़े ही  जोश के साथ रैली में प्रतिभाग किया l साइकिल रैली त्रिलोकपुर चौराहा से रवाना होकर बोर्डर गांव होते हुए मजगवां कलां, बिजुआ कलां , मजगवां खुर्द व बेलभरिया होते हुए त्रिलोकपुर समवाय में समापन किया गया।