Home आस्था 43 दिन का होगा माघ मेला, पहला मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा...

43 दिन का होगा माघ मेला, पहला मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा तीन जनवरी को

414
0
  • 43 दिन का होगा माघ मेला, पहला मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा तीन जनवरी को ।
  • 750 हेक्टेयर में मेला क्षेत्र बसाने की तैयारियां शुरू।
  • सात सेक्टरों में बंटेगा मेलाक्षेत्र ।
  • एक नवंबर से शुरू होगा पांटून पुल का निर्माण  ।                                                                                                           कमिश्नर ने तैयारियों की किया समीक्षा
     कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने माघ मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा किया। उन्होंने समय से सभी विभागों की तैयारियों को पूरा करने का निर्देश मातहतों को दिया है। कमिश्नर ने कहा कि संत, महात्माओं और  श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना होने पाए और सभी सुविधाओं का आवंटन समय से हो।                                                                                                                                      प्रातःकाल एक्सप्रेस  फोटो 20 व 21
    प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज में अगले वर्ष लगने वाला माघ मेला 43 दिन का होगा, जो तीन जनवरी 2026 पौष पूर्णिमा से शुरू होकर 15 फरवरी महाशिवरात्रि को संपन्न होगा। इस दौरान छह मुख्य स्नान पर्व पडेगा। माघ मेला इस बार 12 दिन पहले शुरू होने जा रहा है। मेला क्षेत्र करीब 750 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। पाण्टून पुलों के निर्माण के लिए टेण्डर हो गया है जबकि मेला क्षेत्र में समतलीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
    तीर्थराज प्रयागराज में अगले वर्ष 2026 को विश्व का सबसे बडा माघ मेला 12 दिन पहले अर्थात 03 जनवरी 2026 पौष पूर्णिमा से शुरू होने जा रहा है, दूसरा मुख्य स्नान पर्व मकर संकान्ति 15 जनवरी, तीसरा मुख्य स्नान पर्व  मौनी अमावस्या 18 जनवरी, चैथा बसंत पंचमी 23 जनवरी, पाचवां मुख्य स्नान पर्व माघी पूर्णिमा और छठवा एवं अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी है।
    माघ मेला के उप मेलाधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि इस बार माघ मेला पहले की अपेक्षा 12 दिन पहले पड  रहा है ऐसे मे मेला क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गयी है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में जहां दलदल है वहां छोडकर समतलीकरण शुरू हो गया है। एक नवंबर से पांटून पुलों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
    माघ मेला के उप मेलाधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि मेला क्षेत्र में करीब चार हजार संस्थाओं के शिविर लगते है। मेला क्षेत्र सात सेक्टरों में बसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार गंगा और यमुना में आई बाढ की वजह से दलदल ज्यादा है लेकिन मेला क्षेत्र में समतलीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद पावर कारपोरेशन, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग, सिचाई सहित अन्य विभागों के कार्य शुरू हो जाएगा।15 से 18 जनवरी तक माघ मेला में ज्यादा रहेगी भीड़
    प्रयागराज। माघ मेला के उप मेलाधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि माघ मेला में सबसे ज्यादा भीड़ 15 जनवरी से 18 जनवरी तक रहेगी क्योंकि 15 जनवरी को मकर संक्रांति का स्नान और 18 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान है इसलिए जो भी स्नानार्थी और श्रद्धालु मकर संक्रांति को आएंगे वह मौनी अमावस्या का स्नान करके जाएंगे, ऐसे में इन तीन दिनों में ज्यादा भीड़ माघ मेले में रहेगी,