Home उत्तर प्रदेश 40 क्षय रोगियों में चेयरमैन ने वितरित किया पोषाहार

40 क्षय रोगियों में चेयरमैन ने वितरित किया पोषाहार

क्षय रोगी में पोषाहार वितरित करते चेयरमैन

BHADOHI NEWS: नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चैरसिया ने सोमवार को गोद लिए गए 40 क्षय रोगियों में पोषाहार का वितरण किया। वीपीएमजी पब्लिक स्कूल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान चेयरमैन विनय चैरसिया ने बताया कि 40 क्षय रोगियों को हमारे द्वारा गोद लिया गया है। उनको पोषाहार दिया जा रहा है। जैसे लोगों की सेवा करने का मुझे शौभाग्य हासिल हुआ है और सेवा किया जा रहा है। दीन-दुखियों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने क्षय रोगियों से कहा कि नियमित खाने और पोष्टिक आहार लेने से क्षय रोग ठीक हो जाता है। साथ ही सभी क्षय रोगियों से कहा कि उनको अगर किसी भी चीज की आवश्यकता हो तो जरूर बताएं। उनके स्वस्थ होने तक पूरा किया जाता रहेगा। इस मौके चिकित्साधीक्षक डॉ.अभिषेक नाग, विजय वर्मा, गोपाल जायसवाल, पंजाबी मोदनवाल, रोहित चैरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।