Home उत्तर प्रदेश 4 लाख के इनामी बदमाश ने ak 47 से की एसटीएफ पर...

4 लाख के इनामी बदमाश ने ak 47 से की एसटीएफ पर फायरिंग, जवाब में हुआ ढेर

जवाबी फायरिंग में एसटीएफ सिपाही प्रभंजन पांडे बाल बाल बचे

PRAYAGRAJ NEWS: यूपी एसटीएफ ने झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर छोटू धनबादिया उर्फ आशीष रंजन को ढेर कर दिया। आशीष रंजन पर 4 लाख रुपए का इनाम भी था। एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय ने बताया कि वह एमपी के रास्ते शंकरगढ़ पहुंचा था। सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रेस हुई, तो वह बाइक से आते दिखाई पड़ा, जिससे शिवराजपुर चैराहे पर ही उसकी घेराबंदी कर ली गई। कुछ समय बाद आशीष रंजन आते हुए दिखाई दिया, तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपनी गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। एसटीएफ ने उसका पीछा किया तो कुछ दूर चलकर उसने ।ज्ञ-47 से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आशीष को लगी, और वह वहीं पर गिर पड़ा। आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ैज्थ् के मुताबिक, करीब 10 मिनट तक मुठभेड़ हुई, जिसमें कुल मिलाकर 30 राउंड गोलियां चलने की बात कही गई है। जिसमें 16 राउंड की फायरिंग ैज्थ् द्वारा हुई है। बताया गया है कि आशीष पहले झारखंड में अमन सिंह गैंग का शूटर था और वह अमन सिंह के इशारे पर रंगदारी मांगने से लेकर हत्या जैसी घटनाओं को भी अंजाम देने लगा था। अमन सिंह ने ही आशीष को यूपी में शरण दिलवाई थी लेकिन बाद में अमन से उसकी अनबन हो गई। इसके बाद आशीष ने अमन सिंह की हत्या जेल में ही करवा दी थी। इस वारदात के बाद वह ।ज्ञ 47 लेकर सड़क पर घूमा था और कहता था कि यदि धनबाद में रहना है तो जो रंजन कहे, उसे मानना होगा। आशीष ने मेयर नीरज सिंह की भी हत्या की थी। उससे पहले सरायढेला के जमीन कारोबारी समीर मंडल की हत्या जेल में हुई थी।12 मई 2021 को सरफुल हसन उर्फ लाला की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। उस मामले में आशीष जेल भी गया था लेकिन जमानत पर बाहर आया था। इसके अलावा उस पर दो और हत्याकांडों में भी संलिप्तता के आरोप लगे थे।