विद्याभारती विद्यालय में भव्य विदाई समारोह, 36 वर्ष की सेवा के बाद प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त
LAKHIMPUR KHERI NEWS: विद्याभारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में 31 मार्च 2026 को विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य मुनेन्द्र दत्त शुक्ल 36 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इसी अवसर पर संभाग निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने भी अवकाश प्राप्त किया। विद्यालय परिवार एवं प्रबंध समिति द्वारा 1 अप्रैल 2026 को उनके सम्मान में भव्य शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संजय, मनोज, चंद्रपाल तथा पूजा मिश्रा ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूजा यादव ने अपनी मधुर आवाज में विदाई गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। पूर्व आचार्यों में अंबालाल वर्मा, हेमनाथ सिंह, मिथिलेश सिंह, बलराम, शिव कुमार मिश्रा और गिरीश बाजपेयी ने उनके कार्य एवं व्यवहार की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य राममणि मिश्रा, शिप्रा बाजपेयी तथा संचालिका हीरा सिंह ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष कैलाश नाथ सेठ, प्रबंधक रवि भूषण साहनी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, सदस्य घनश्याम तोलानी तथा इतिहास संकलन समिति के विभाग संयोजक राजेश दीक्षित ने भी सम्मान व्यक्त किया।संभाग निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य मुनेन्द्र दत्त शुक्ल ने आचार्य परिवार को राष्ट्र साधना के मार्ग पर अग्रसर रहने का प्रेरक संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही आचार्य परिवार को आशीर्वाद स्वरूप अंग वस्त्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में शिशु वाटिका सहित शिशु मंदिर का समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा। अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।







