SAHARANPUR NEWS: उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओ. पी. सिंह ने बताया कि वर्तमान में गन्ना किसानों को समिति की सदस्यता दिलाने के लिए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। सदस्य बनने के लिए गन्ना किसानों द्वारा ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। उप गन्ना आयुक्त ननौता में गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, किसानो से वार्ता करते हुए उप गन्ना आयुक्त ने कहा की अगर किसी किसान के पास एंड्राइड फोन नहीं है या कम जानकारी है तो वे अपनी गन्ना विकास समितियों अथवा गन्ना विकास परिषदों या चीनी मिलों में तैनात स्टाफ से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। किसान अपने क्षेत्र के सुपरवाइजर, गन्ना विकास निरीक्षक से भी जानकारी ओर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि विभाग द्वारा समिति ओर चीनी मिलों पर को इस सम्बन्ध में निर्देश दिए गए हैं। गन्ना समिति का सदस्य बनने के लिए किसानों को मात्र 21 रुपये शुल्क देना होगा। सहारनपुर मण्डल में तीनो जनपदों की सभी गन्ना समितियों में किसान 30 सितम्बर तक गन्ना समितियों के सदस्य बन सकते हैं चगन्ना समिति का सदस्य बनने पर किसान अपना गन्ना चीनी मिल में आपूर्ति कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अभी गांव गांव में गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम चल रहा है जिसमें गन्ने विभाग के ओर चीनी मिलों के अधिकारी ओर फील्ड स्टाफ द्वारा किसानो को उनके गन्ना रकबा ओर अन्य आंकड़े दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने किसानो से अपील की कि वे अपने अपने गन्ना सर्वे को देखकर संतुष्ट हो ले ओर यदि कोई त्रुटि मिलती हो तो वे निर्धारित प्रारूप पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं इसके बाद भौतिक सत्यापन के बाद उनका संशोधन हो जाएगा।






