Home उत्तर प्रदेश 28 जुलाई से 4 अगस्त तक होगा कजरी लोक गायन कार्यशाला

28 जुलाई से 4 अगस्त तक होगा कजरी लोक गायन कार्यशाला

KUSHINAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्थान, लखनऊ सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित  कुशीनगर में सात दिवसीय होने वाले कजरी  लोक गायन कार्यशाला के प्रशिक्षक के रूप में लोक गायक धीरज राव को नियुक्त किया  है उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति सांस्कृतिक संस्थान लखनऊ के निदेशक अतुल द्विवेदी ने एक पत्र जारी कर कहा कि कुशीनगर के सांस्कृतिक पब्लिक स्कूल टेकुआटार में 28 जुलाई से 4 अगस्त तक  होने वाले कजरी  लोक गायन कार्यशाला आयोजित किया गया है जिसमें प्रतिभाग कर रहे छात्र छात्राओं को कजरी लोक गायन कार्यशाला का प्रशिक्षक के रूप में लोक गायक धीरज राव को नियुक्त किया गया है पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि पूरे कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है धीरज राव को नियुक्त पत्र मिलते क्षेत्र के सांसद बिजय दुबे, विधायक पीएन पाठक,‌जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, मण्डल अध्यक्ष राजेश राव, अनिल प्रताप राव, संतोष सिंह, चंदेश्वर शर्मा, परवाना, अश्वनी दुबे, सुनील मिश्रा, दिनेश तिवारी, भोजपुरिया मंटू पाठक, मजिबुल्लाह राही, रामदरश शर्मा, अग्निवेश मणि समेत गणमान्य लोग और साहित्यकार संगीत प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।