VARANASI NEWS: जायसवाल क्लब के संस्थापक अध्यक्ष मनोज जायसवाल का जन्म दिवस को जयसवाल समाज द्वारा भारतवर्ष के कई राज्यों में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने बताया कि, जायसवाल क्लब द्वारा समाज के लोगों ने क्लब के मुखिया मनोज जायसवाल का जन्मदिवस वाराणसी के साथ साथ पूरे भारतवर्ष में मनाया। इसी क्रम में महानगर सचिव हेमंत जायसवाल,
राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में सारनाथ स्थित वृद्धा आश्रम में भोजन,फल,मिठाई खिला कर उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ ही समाज के लोगों ने हेमंत,राजकुमार जी की अगुआई में मकबूल आलम रोड स्थित फार्म हाउस पर केक काट कर मनाया गया। उन्होंने बताया कि,आज 26 देश में जायसवाल क्लब की स्थापना की गई है और यह स्थापना मनोज जी के द्वारा किया गया। हर राज्यों में समाज को एकजुट करने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा हैं। इस दौरान बतौर अतिथि नेशनल इक्वल पार्टी के संस्थापक शशि प्रताप सिंह,उद्योगपति भानु जायसवाल,चेयरमैन रमेश जायसवाल,प्रोफेसर. विजय जायसवाल, गणेश जायसवाल,पियूष जायसवाल सहित आदी लोग उपस्थित रहे।







